कृमि दिवस समारोह का आयोजन
कुंडहित | प्रोजेक्टकन्या उच्च विद्यालय में कृमि दिवस समारोह का आयोजन किया गया। प्रमुख रोबोती मुर्मू ने समारोह का उद्घाटन किया। छात्र-छात्राओं को कृमि की दवा खिलायी गई। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सिद्देश्वर बास्के ने बताया कि कृमि की दवा खिलाने का लक्ष्य 46,000 टेबलेट दिया गया है। जिसमें 1-19 वर्ष तक के छात्रों को एक गोली खिलानी है। एक वर्ष से दो वर्ष के छात्र-छात्राओं को आधा टेबलेट खिलाना है। पांच वर्ष से ऊपर के सभी छात्रों को एक गोली खिलानी है। मौके पर बाबूलाल मंडल, साधन चक्रवर्ती, डॉ. फूलचंद हांसदा, श्रीराम मंडल, दिलीप घोष, गिरधारी महतो, मधुसूदन महतो, कंचन कुमारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे।