हुदू की पुण्यतिथि मनाई
कुंडहित. भाकपामाले के दिवंगत नेता हुदू टुडू की तृतीय पुण्य तिथि शनिवार को खजुरी पंचायत के अलीपुर गांव में मनाया गया। उपस्थित पार्टी सदस्यों ने दो मिनट का मौन रख दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कार्यक्रम की शुरुआत झंडोत्तोलन के साथ की गई। अधूरे सपनों को साकार करने के लिए संकल्प लिया। प्रखंड सचिव सोमलाल मिर्धा ने कहा कि दिवंगत टुडू सत्तर के दशक में पार्टी से जुड़े थे। वे जुझारू कार्यकर्ता के रूप में जाने जाते थे। वे हमेशा जल, जंगल, जमीन लूट दमन के विरुद्ध जन आंदोलन चलाते थे। इस अवसर पर हरिदास मरांडी, जितेन टुडू, सोना सिंह मुर्मू, बाबूधन टुडू, रमेश मरांडी, सोमलाल टुडू, रामदास टुडू, रमेश मरांडी आिद मौजूद थे।