पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीएचसी का चापाकल खराब, विभाग बेखबर

सीएचसी का चापाकल खराब, विभाग बेखबर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुंडहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति लचर है। समस्याओं का अंबार है। मरीज को समय पर ही चिकित्सक ही अन्य सुविधाएं मिल पाती है। यहां तक कि अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को पेयजल भी नसीब नहीं हो पा रहा है। सीएचसी में दो चापानल हैं। एक महीनों से खराब है वहीं दूसरा से लाल पानी निकलता है जो दुर्गंध युक्त है। हालांकि मरीजों को बाहर से पानी लाकर पिलाया जाता है। ग्रामीण निर्मल कर्मकार, गोसाईं कर्मकार, राजू कर्मकार, सुकदेव वाद्यकर, मदन अंसारी आदि का कहना था कि अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के कारण यहां आए मरीज अटेंडेंट को पेयजल नहीं मिल पाता है। बाहर स्थित चाय दुकानों से पानी लाकर मरीजों को पिलाते देखा जाता है। चापानल महीनों से खराब है लेकिन मरम्मत नहीं किया गया है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमित कुमार ने कहा कि परिसर में चापानल खराब है इसकी सूचना ने उन्हें किसी ने नहीं दी है। संज्ञान में बात आई है तो जल्द मरम्मत करा दिया जाएगा। वहीं सीएस डॉ. बीके साहा ने कहा कि उन्हें चापानल खराब रहने की सूचना नहीं है। वे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी से जानकारी ले जल्द ठीक कराने की कोशिश करेंगे।

खराब पड़ा चापाकल।