कन्वेंशन की तैयारी में जुटी भाकपा माले
कुंडहित|16 फरवरीको रांची में भाकपा माले का कन्वेशन होगा। कन्वेशन का आयोजन आॅल इंडिया पीपुल्स इकाई झारखंड की ओर से किया जा रहा है। इसकी सफलता को लेकर जामताड़ा जिला में भी पार्टी नेताओं द्वारा व्यापक तैयारी की जा रही है। जिला कन्वेनर सुनील राणा, प्रखंड सचिव सोमलाल मिर्धा तथा महिला कन्वेनर आशा मिर्धा, ममता राणा क्षेत्र में घुम घुम कर लोगो को भूमि अधिग्रहण बिल वापस लेने, कोल ब्लॉक की निलामी एवं खनन का निजीकरण को रद्द करने, वन एवं पर्यावरण विधेयक वापस करने, मनरेगा एवं खाद्य सुरक्षा पर हमला बंद करने, पारा शिक्षक पारा मेडिकल आंगनबाड़ी सेविका सहित, सहायिका का जल्द स्थायीकरण करने सहित अन्य मुद्दो को लेकर कन्वेशन का आयोजन किया गया है।