पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अफीम की खेती को पुलिस ने किया नष्ट

अफीम की खेती को पुलिस ने किया नष्ट

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुंडहित|कुंडहित पुलिसने तीसरी बार अभियान चलाकर अफीम के खेत को नष्ट किया। इंस्पेक्टर नागेन्द्र राम के नेतृत्व में किए गए छापेमारी अभियान के दौरान इन्द्रपाहाड़ी और भेलाडीह गांव में अफीम के पौधा को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। दो एकड़ में हो रहे अफीम की खेती को पुलिस ने नष्ट कर दिया। मालुम हो कि पहले दिन अमलादही, धानभस्का, बॉसबोनी, भेलाडीहा में लगभग 15 एकड़ भूमि पर लगे पौधों को नष्ट किया गया था। दूसरे दिन इन्द्रपाहाड़ी एवं सोनाहार गांव में लगभग 10 एकड़ में लगे पौधों को नष्ट किया गया। प्रखंड क्षेत्र में इस वर्ष इतनी काफी मात्रा में अफीम की खेती होने से तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है।