माल्यार्पण कर जताया विरोध
कुंडहित. डाकबंगला मैदान में पारा शिक्षकों की बैठक हुई। पारा शिक्षकों ने चार सूत्री मांगों को लेकर बैठक करने के बाद बीडीओ अरविंद कुमार ओझा, बीईईओ स्वप्न कुमार मंडल को माल्यार्पण कर विरोध किया। मांगों में पारा शिक्षक को स्थाई किया जाए, मानदेय 18 हजार, अप्रशिक्षित पारा शिक्षकों को प्रशिक्षित करने, टेट उत्तीर्ण पारा शिक्षकों की सीधी बहाली किए जाने की बात शामिल है। विरोध प्रदर्शन करने के बाद अध्यक्षता कर रहे झंटूलाल माजी के नेतृत्व में पारा शिक्षकों के दल ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपा।