पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डायस प्रपत्र भरने का मिला प्रशिक्षण

डायस प्रपत्र भरने का मिला प्रशिक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कुंडहित. प्रखंडस्थित विकास भवन में शिक्षा विभाग की ओर से प्रखंड स्थित छह संकुलों में पदेन प्रभारी प्रधानाध्यापकों को शनिवार को एकीकृत डायस का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान प्रपत्र भरने की जानकारी दी गई। प्रशिक्षक बीपीओ अजीत कुमार, सीआरपी रामचरण गोराईं, संजीत मिस्त्री ने बारी-बारी से शिक्षकों को डायस फार्म भरने की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। बीईईओ स्वप्न कुमार मंडल ने सभी शिक्षकों को बताया कि डायस प्रपत्र में सही-सही आंकड़ा भरेंगे ताकि भारत सरकार को सही आंकड़ा उपलब्ध कराया जा सके। आगामी 29 सितंबर को बचे छह संकुलों के प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सभी प्रधानाध्यापकों की उपस्थिति हुई।