- Hindi News
- कुरडेग कॉलेज में परीक्षार्थियों को दी विदाई
कुरडेग कॉलेज में परीक्षार्थियों को दी विदाई
कुरडेग| कुरडेगइंटरमीडिएट कॉलेज में बुधवार को विदाई समारोह आयोजित कर 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को विदाई दी गई। प्राचार्य रामेश्वर प्रसाद ने कहा कि विदाई दु:खद हाेती है लेकिन यह उज्जवल भविष्य के लिए होती है। उन्होंने इंटरमीडिएट की परीक्षा में परीक्षार्थियों के अच्छे परिणाम की कामना की। प्रो. अंतु प्रसाद, रामकृष्ण गोप, नंदलाल राम, लक्ष्मण कुमार साहू, पारित राम ने भी विद्यार्थियों को अच्छे परीक्षा परिणाम की शुभकामनाएं दी। मौके पर कॉलेज के सभी व्याख्याता, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित थीं।