लगातार चलाएं छापेमारी अभियान : डीएसपी
जिलेके विभिन्न थाना प्रभारियों की बैठक बुधवार को समाहरणालय में हुई। डीएसपी मुख्यालय निखिल नंद दास की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिले में घटित अपराधों की समीक्षा की गई और पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डीएसपी ने अपराधियों और नक्सलियों के खिलाफ लगातार छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया। फरार वारंटियों काे गिरफ्तार करने, लंबित मामलों का निष्पादन करने को कहा गया। डीएसपी ने कहा कि सूचना तंत्र को मजबूत करते हुए अपराध उग्रवाद नियंत्रण के लिए रणनीति के तहत काम करें। बैठक में इंस्पेक्टर सरोज श्रीवास्तव, महिला थाना प्रभारी राजेकुमारी कुजूर, कुरडेग थाना प्रभारी इमानुएल टोप्पो समेत कई थाना प्रभारी उपस्थित थे।
बैठक में भाग ले रहे पुलिस अधिकारी।