- Hindi News
- सिमडेगा : बैंकों डाकघरों में लटका रहा ताला
सिमडेगा : बैंकों-डाकघरों में लटका रहा ताला
नक्सली बंद के कारण सड़क पर पसरा सन्नाटा।
भास्कर न्यूज | सिमडेगा
नक्सलियोंद्वारा गुरुवार को बुलाए गए बंद का जिले में व्यापक असर रहा। बंद के कारण आम जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त रहा। सड़कों में सन्नाटा पसरा रहा। दुकानें बंद रहीं। व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहे। लोग चाय-पान के लिए तरस गए। रोज कमाने खाने वाले मोटिया मजदूर, रिक्सा चालक खोमचे वालों को आर्थिक परेशानी उठानी पड़ी। अचानक बंद बुलाए जाने से लोग बाहर से जा नहीं सके। इससे उन्हें भारी परेशानी हुई। बंद के कारण लोग परेशान रहे। ग्रामीण क्षेत्रों स्थित कई बैकों डाकघरों में ताला लटका रहा। शहरी क्षेत्र स्थित बैंक सरकारी कार्यालय खुले रहे लेकिन लोगों की भीड़भाड़ कम रही। बंद को लेकर जिला पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। नक्सल प्रभावित इलाकों में खास चौकसी बरती गई। पुलिस जवानों को विभिन्न इलाकों में तैनात किया गया था। बंद का असर ग्रामीण क्षेत्रों में भी रहा। कोलेबिरा में बंद के कारण वाहनें नहीं चली। दुकानें बंद रहीं। कई बैंक डाकघर बंद रहे। लोगों को परेशानी हुई। बानो में बंद का खासा असर देखा गया। यहां भी वाहनों का परिचालन नहीं हुआ। दुकानें बंद रही। बानो रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली सभी ट्रेनें निर्धारित समय से चली। हालांकि रेलवे पुलिस द्वारा सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए थे। जलडेगा, बोलबा, कुरडेग, केरसई आदि प्रखंडों में भी बंद का खासा असर देखा गया।