पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अपराधियों उग्रवादियों के खिलाफ चलाएं अभियान : एसपी

अपराधियों उग्रवादियों के खिलाफ चलाएं अभियान : एसपी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसपी ने की अपराध की समीक्षा बैठक

भास्करन्यूज | सिमडेगा

जिलेके पुलिस अधिकारियों की बैठक गुरुवार को समाहरणालय में हुई। एसपी राजीव रंजन की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिले में घटित अपराध नक्सली घटनाओं की समीक्षा कर पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए। एसपी ने कहा कि हाल के दिनों में जिले में उग्रवाद अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस बेहतर काम कर रही है।

अपराधियों और उग्रवादियों के खिलाफ अभियान चलाएं। कुरडेग के उरूमकेला विद्यालय की घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी और पीएलएफआई उग्रवादियों के खिलाफ की गई कार्रवाई पर खुशी जाहिर करते हुए पुलिस पदाधिकारियों को इसी तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए गए। एसपी ने कहा कि हाल के दिनो में बोकारो जेल में बंद एक अपराधी द्वारा जिले के कई लोगों से फोन कर रंगदारी की मांग की जा रही है।

इसपर अंकुश लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की जाए। एसपी ने फरार वारंटियों को गिरफ्तार करने, लंबित मामलों का निष्पादन करने, अपराधियों उग्रवादियों के खिलाफ छापामारी अभियान चलाने, आम लोगों के साथ मधुर संबंध स्थापित करने, सूचना तंत्र मजबूत करने समेत कई निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीपीओ रामगहन उरांव, डीसएपी निखिलानंद दास, प्रशिक्षु डीएसपी नाजिर अख्तर, चंदन कुमार वत्स, सार्जेंट मेजर संतोष कुमार, इंस्पेक्टर सरोज श्रीवास्तव उदय प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।

बैठक में शामिल पुलिस अधिकारी।