गांधी-शास्त्री हॉकी प्रतियोगिता 28 से
सिमडेगा | गोंडवानाआदिवासी कल्याण एवं विकास मंच की ओर से 28 सितंबर से कुरडेग के आसनबेड़ा में गांधी-शास्त्री जयंती हॉकी खेल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता बालक और बालिका दोनों वर्गों में होगी। विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया जाएगा। खेल समिति के अध्यक्ष पितुराम मांझी, सचिव महावीर बेसरा ने बताया कि नामांकन की अंतिम तिथि 27 सितंबर तय की गई है।