पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भवन निर्माण के ठेकेदारों को हाजिर करें : डीसी

भवन निर्माण के ठेकेदारों को हाजिर करें : डीसी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एनएच के कार्यपालक अभियंता पर होगी कार्रवाई

डीसीने बैठक में गैरहाजिर रहने वाले राष्ट्रीय उच्च पथ के कार्यपालक अभियंता के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। उन्होंने कहा कि बैठक में अनुपस्थित होने पर एनएच के कार्यपालक अभियंता के खिलाफ उच्च स्तर पर पत्राचार किया जाएगा।

कृष्णा कंस्ट्रक्शन को ब्लैक लिस्टेड करने का आदेश

प्रधानमंत्रीग्राम सड़क योजना का कार्य कर रहे कृष्णा कंस्ट्रक्शन के कार्यों पर असंतोष व्यक्त किया गया। डीसी ने कृष्णा कंस्ट्रक्शन के कार्यों की प्रगति देख बिफरे और विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि कृष्णा कंस्ट्रक्शन को काली सूची में डालने की प्रक्रिया शुरू करें।

बैठकसे नदारद थे बीईईओ

शिक्षाविभाग की समीक्षा बैठक में जिले के सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को शामिल होना था लेकिन सिमडेगा प्रखंड को छोड़ सभी प्रखंडों के बीईईओ बैठक से नदारद थे। इसपर डीसी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला शिक्षा अधीक्षक को निर्देश दिया कि बैठक में अनुपस्थित रहने वाले कोलेबिरा, बानो, जलडेगा, ठेठईटांगर, बोलबा और कुरडेग के बीईईओ का तत्काल प्रभाव से वेतन रोकते हुए शो कॉज पूछें।

भास्कर न्यूज | सिमडेगा

विभिन्नविभागों के कार्यों की समीक्षा बैठक में डीसी ने भवन निर्माण विभाग के अधूरे कार्यों पर नाराजगी जताई। उन्होंने विभाग के कार्यपालक अभियंता को सभी ठेकेदारों को हाजिर करने का निर्देश दिया। डीसी ने समाहरणालय के तोरण द्वार एवं चहारदीवारी निर्माण समेत सभी अधूरे कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया। सोमवार को उपायुक्त के आवासीय कार्यालय कक्ष में डीसी राजीव रंजन की अध्यक्षता में हुई बैठक में शिक्षा, सड़क एवं पेयजल विभाग के कार्यों की समीक्षा की गई। पथ निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि बरसात के कारण निर्माण कार्य बाधित है। डीसी ने अविलंब कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि अगर निर्माण कार्य में संवेदकों द्वारा विलंब किया जा रहा हो तो लिखित दें। संवेदकों पर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में इरकोन के प्रतिनिधि के अनुपस्थित रहने पर डीसी ने नाराजगी जताई। वन विभाग की समीक्षा के क्रम में वृक्षारोपण और स्थायी पौधशाला के रख रखाव एवं विभाग द्वारा कराए गए वन आच्छादन के बारे जानकारी ली गई। सर्वशिक्षा अभियान की समीक्षा करते हुए डीसी ने पाया कि रसोइयों क