खेलकूद में बच्चों ने लिया भाग
बानो/बोलबा/ठेठईटांगर/कुरडेग | जिलेके सभी प्रखंडों में बाल समागम कार्यक्रम आयोजित हुए। बानो के खेल मैदान में आयोजित बाल समागम का उदघाटन जिप सदस्य अयुष्मा कंडुलना बीडीओ सुलेमान मुंडरी ने किया। कुरडेग में बोरा रेस दौड़ समेत कई प्रतियोगिताओं में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यहां बीडीओ मनोज कुमार, सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव और जिप सदस्य मनोज साय की अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित हुए। बोलबा में कार्यक्रम का उदघाटन प्रमुख सूरजन बड़ाईक थाना प्रभारी एके महथा बीईईओ रामाश्रय प्रसाद सिंह ने किया। ठेठईटांगर खेल मैदान में बीडीओ हरि उरांव और बीईईओ भृगनाथ राम ने मशाल प्रज्वलित कर बाल समागम का उदघाटन किया। सिमडेगा कस्तूरबा गांधी विद्यालय मैदान में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत क्षेत्र शिक्षा पदाधिकारी सुशील कुमार सिंह ने किया। इस मौके पर अली इमाम, श्यामसुंदर सिंह, सुशीला देवी, कृष्णा यादव सहित कई लोग मौजूद थे।