Ads से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐप
कुरडेग में मंदिर निर्माण के लिए लोगों ने की चर्चा
कुरडेग| प्रखंडमुख्यालय में महावीर मंदिर में रामरेखाधाम के महंत उमाकांत जी महाराज की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में निर्माणाधीन मंदिर का कार्य शीघ्र पूरा कर यहां प्राण प्रतिष्ठा करने पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में उमाकांत जी महारज ने हिंदू धर्म के दर्शन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म कभी नष्ट नहीं हाेने वाला धर्म है। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि समाज के कल्याण के लिए वे तन मन और धन से जुड़ें। बैठक में पंचायतों में हिन्दू कोष गठित करने का सुझाव दिया गया। सुशील श्रीवास्तव ने मंदिर में मां दुर्गे की प्रतिमा स्थापित करने, अनुज गुप्ता ने बजरंगबली और अशोक गुप्ता ने भगवान भोलेनाथ की प्रतिमा स्थापित करने की बात कही। वहीं अनिल जायसवाल ने नवग्रहों की प्रतिमाएं देने की बात कही। धन्यवाद ज्ञापन बैजनाथ जायसवाल ने किया। बैठक में मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष अशोक गुप्ता, सचिव राजनारायण प्रसाद, कोषाध्यक्ष जगदीश जायसवाल, सामू बड़ाईक, केदारनाथ गुप्ता, नारायण जायसवाल, मनोज जायसवाल, मनोज साय, उमेश जायसवाल, मानिकचंद जायसवाल मौजूद थे।