पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वास्थ्य केंद्र, प्रखंड और अंचल कार्यालय का निरीक्षण

स्वास्थ्य केंद्र, प्रखंड और अंचल कार्यालय का निरीक्षण

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वास्थ्य केंद्र, प्रखंड और अंचल कार्यालय का निरीक्षण

जनतादरबार के बाद डीडीसी और कुरडेग के पदाधिकारियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी वार्ड, कक्षाओं तथा दवा के स्टॉक का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. भारतेंदू भूषण को कई निर्देश दिए। डॉ. सुचित्रा अनुपस्थित थीं। उनकी हाजिरी काट दी गई। डीडीसी आंजनेयुलू दोड्डे ने जिप सदस्य एक्का के साथ प्रखंड मुख्यालय में जिला परिषद की ओर से प्रस्तावित मार्केट काम्पलेक्स स्थल का निरीक्षण किया। काम्पलेक्स स्थल को पसंद किया गया। अभियंताओं को प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश दिया गया। पदाधिकारियों ने प्रखंड और अंचल कार्यालयों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अभिलेखों, पंजियों का अवलोकन कर उन्हें अद्यतन करने के निर्देश दिए।