पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गिरांग और लबडेरा गांव पहुंचे अभियंता

गिरांग और लबडेरा गांव पहुंचे अभियंता

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रखंडके बड़कीबिउरा में पिछले दिनों हुए जनता दरबार का असर मंगलवार को दिखा। जनता दरबार में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने गिरांग नाला डैम और लबडेरा डैम की खस्ताहाल का मामला प्रमुखता से उठाया था। डीसी दीप्रवा लकड़ा ने इस संबंध में अनुकूल आश्वासन दिया था।

मंगलवार को लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता और कनीय अभियंता गिरांग और लबडेरा पहुंचे। उन्होंने मुख्य गेट सिंचित क्षेत्र, जल भंडारण क्षमता आदि का आकलन किया। उन्होंने कहा कि इन सिंचाई योजनाओं को जीवंत बनाने के लिए प्राक्कलन तैयार कर जिला प्रशासन के पास भेजा जाएगा।