पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सरोज अध्यक्ष विद्या बने सचिव

सरोज अध्यक्ष विद्या बने सचिव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलापुलिस एसोसिएशन का चुनाव रविवार को शांतिपूर्ण माहौल में हुआ। पुलिस क्लब में आयोजित चुनावी प्रक्रिया में एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों का चुनाव निर्विरोध चुना गया। सिमडेगा सर्किल के पुलिस इंस्पेक्टर सरोज श्रीवास्तव को अध्यक्ष, महिला थाना प्रभारी राजे कुमारी कुजूर को उपाध्यक्ष, एसटी एससी थाना के विद्या पासवान को सचिव, सदर थाना में पदस्थापित मो. युसुफ कोसंयुक्त सचिव कुरडेग थाना के एएसआई दीनानाथ सिंह को कोषध्यक्ष चुना गया।

चुनाव संपन्न कराने के लिए राज्य पुलिस एसोसिएशन के प्रांतीय सचिव श्याम नंदन मंडल और प्रक्षेत्रीय मंत्री बुधराम टोप्पो प्रेक्षक के रूप में रांची से आए थे। चुनावी प्रक्रिया में जिले के विभिन्न थाना ओपी में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर एएसआई ने भाग लिया। इधर शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न कराने के लिए सदर थाना प्रभारी अरुण कुमार महथा सदल बल मौजूद थे। इधर प्रेक्षकों द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की घोषणा किए जाने के बाद पुलिस पदाधिकारियों ने सभी नवनिर्वाचित पुलिस पदाधिकारियों को हार माला पहनाकर बधाई दी।

इस मौके पर अध्यक्ष सरोज श्रीवास्तव ने कहा कि पुलिस अधिकारियों की उम्मीदों पर वे खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि जिले के पुलिस अधिकारियों ने जो जिम्मेवारी सौंपी है उसका वे ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। इस मौके पर कई अधिकारी मौजूद थे।

पुलिस एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी।