कॉलेज परिसर में चला सफाई अभियान
कुरडेग . प्रखंडमुख्यालय स्थित इंटर कॉलेज में शनिवार को प्राचार्य रामेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में स्वच्छ भारत स्वच्छता अभियान के तहत कॉलेज परिसर की सफाई की गई। प्राचार्य ने झाड़ू लगाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। आयोजन में प्रो. लक्ष्मण कुमार साहू, प्रो. नंदलाल राम, प्रो. कमला कुमारी सहित शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मचारियों, छात्रा गायत्री कुमारी, अलका तिर्की, फिलिसीता कुजूर, रीमा कुमारी, संजीता कुमारी आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।