चंद्रदेव महतो नाक आउट क्रिकेट का आयोजन
लेस्लीगंज | प्रखण्डके कुंदरी हाई स्कूल मैदान में चंद्रदेव महतो नाक आउट क्रिकेट टूर्नामेंट शनिवार से शुरू हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लेस्लीगंज पूर्वी के जिप सदस्य किरण देवी, प्रमुख रमेश राम समाजसेवी प्रमोद सिंह ने संयुक्त रूप से किया। उदघाटन मैच कुंदरी बनाम मुरमुसी क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। मौके पर जिप सदस्य ने कहा कि खेल से खिलाड़ियों के शारीरिक मानसिक विकास होता है। गांवों में भी प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आज जरूरत है समय समय पर इस तरह के आयोजन कर ग्रामीण प्रतिभाओं को अवसर देने का। ताकि गांव के खिलाडी भी अपनी प्रतिभा की बदौलत धोनी कोहली की तरह देश समाज का नाम रौशन कर सकें। वहीं प्रमुख ने उपस्थित लोगों को बताया कि इस तरह के आयोजन से खिलाड़ियों को प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है। आयोजन समिति के संत कुमार महतो ने बताया कि टूर्नामेंट के विजेता टीम को 11000 हजार रुपए नकद ट्राफी तथा उपविजेता को 5500 नकद ट्राफी दिया जाएगा। इस अवसर पर कुंदरी पंचायत के मुखिया जीतेन्द्र शुक्ला, पंसस प्रेमसागर भगत, शैलेश सिंह, भीम शुक्ला, रामा शुक्ला, मिथलेश विश्वकर्मा, सीताराम समेत कई लोग मौजूद थे।