रेल लाइन से अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद
बरवाडीह | बरकाकाना-बरवाडीहरेलखंड पर बरवाडीह छिपादोहर रेलवे लाइन के बीच बरवाडीह आरपीएफ ने एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। उसकी उम्र लगभग 55 वर्ष बताई जा रही है। इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर मनोज होरो ने बताया कि शव को जीआरपी को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि उसकी मौत कैसे हुई है। समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई है। इधर, एक अन्य खबर के अनुसार लेस्लीगंज निवासी अनुक राम ट्रेन से गिरने से घायल हो गया। बताया जाता है कि अनुक रांची से डालटनगंज जा रहा था। बरवाडीह स्टेशन पर वह ट्रेन से उतरने का प्रयास कर रहा था कि इसी दौरान वह गिर पड़ा। हालांकि, उसे मामूली चोटें आई हैं। स्टेशन पर मौजूद रेलकर्मियों उसे इलाज के लिए रेलवे अस्पताल ले गए, जहां रेल चिकित्सक डॉ. केएस लाल ने उसका इलाज किया।