दो जिप निर्वाचन क्षेत्र गठन की मांग
हैदरनगर | क्षेत्रके कई सामाजिक-राजनीतिक नेताओं ने प्रखंड क्षेत्र में एक और जिप निर्वाचन क्षेत्र गठन करने की मांग की है। इन नेताओं ने उपायुक्त को इस बावत दिए आवेदन में प्रखंड की 74031 की जनसंख्या के आलोक में एक से बढ़ाकर दो जिप निर्वाचन बनाने को लेकर तथ्यगत जानकारी दी है। नेताओं ने क्षेत्रहित में इस दिशा में जिप निर्वाचन क्षेत्र का पुनर्गठन को आवश्यक बताया है। आवेदन में अरविंद सिंह, अनिल सिंह, योगेंद्र सिंह, दिनेश सिंह, समोद सिंह, रामजतन राम, बिलास बैठा, अशोक सिंह, डॉ रामा प्रसाद, रामप्रवेश सिंह, समता राम, जवाहर जायसवाल, अशफाक आलम, अरुण पांडेय, दिनेश पासवान, बैजनाथ, प्रमोद सिंह, धीरज पाठक समेत कई अन्य के हस्ताक्षर शामिल हैं।
आवेदनदेकर लगाया आरोप
लेस्लीगंज | लेस्लीगंजके मारीभांग निवासी सुरेंद्र तिवारी ने जिला शिक्षा अधीक्षक को आवेदन देकर न्यू प्राथमिक विद्यालय मारीभांग इजारा के सचिव शोभा देवी पर सरकारी राशि गबन करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि राशि निकासी के बावजूद सचिव द्वारा शौचालय निर्माण नहीं कराया गया है। साथ ही चापानल तड़ित चालक भी नहीं लगाया गया है, जिससे विद्यालय के बच्चों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इधर विद्यालय सचिव शोभा देवी ने बताया कि उनपर लगाया गया आरोप निराधार है। आपसी विवाद के वजह से सुरेंद्र तिवारी द्वारा मनगढ़ंत आरोप लगाया जा रहा है।