पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लेस्लीगंज : वज्रपात से 32 भेंड़ मरे

लेस्लीगंज : वज्रपात से 32 भेंड़ मरे

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लेस्लीगंज | लेस्लीगंजके रजहारा (पाल टोला) में गुरुवार की सुबह वज्रपात होने से अमरेश पाल के 32 भेंड़ की मौत हो गई। तथा दस भेड़ झुलस कर घायल हो गए। इस घटना में लगभग डेढ़ लाख रुपए की संपत्ति नुकसान होने का अनुमान है। उपस्थित लोगों ने बताया कि भेड़ पालन ही अमरेश पाल की जीविका का मुख्य साधन था। एक साथ इतनी ज्यादा संख्या में भेड़ों की मरने से उसके उपर दुखों का पहाड़ टूट गया है। सूचना के बाद पंचायत समिति सदस्य राजेंद्र राम, मुखिया मिठु भुईयां, उपमुखिया शमीम अंसारी तथा नौडीहा पंचायत के मुखिया मो आलम ने घटना स्थल पर जाकर वज्रपात से हुए नुकसान का जायजा लिया।



तथा प्रखंड प्रशासन से बात कर आपदा मद के तहत हर संभव दिलवाने का आश्वासन दिया है।