कमांडर बाइक की टक्कर में तीन घायल
कमांडर बाइक की टक्कर में तीन घायल
भास्कर न्यूज | लेस्लीगंज
लेस्लीगंजके जैप-8 मुख्यालय के निकट रविवार की रात कमांडर जीप बाइक की टक्कर हो गई। इसमें श्रवण सिंह महेंद्र राम (जुरु) तथा अनिल कुमार गुप्ता (डालटनगंज) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लेस्लीगंज भिजवाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से जख्मी श्रवण सिंह को रिम्स रेफर कर दिया गया। लेस्लीगंज पुलिस दुर्घटना ग्रस्त वाहन को थाना ले गई है। जानकारी के मुताबिक दो अलग-अलग बाइक से लेस्लीगंज बाजार से अपने घर लौट रहे थे। इसी बीच जैप-8 मुख्यालय के समीप कमांडर जीप से बाइक की टक्कर हो गई।