- Hindi News
- गो के रोम रोम में देवी देवताओं का वास होता है : विश्व विजय
गो के रोम-रोम में देवी-देवताओं का वास होता है : विश्व विजय
बीडीसी की बैठक में विकास योजनाओं की स्थिति पर विमर्श
मोहम्मदगंज | प्रखंडकार्यालय परिसर सभा कक्ष में बीडीसी की बैठक उपप्रमुख एजाज की अध्यक्षता में की गयी। बैठक में पंसस धीरेंद्र कुमार, चतुर्भुज मेहता द्वारा आंगबाड़ी सीडीपीओ रूपम कुमारी से अांगनबाड़ी क्षेत्र में बंद पड़े को चालू कराने, बच्चों को नियमित भोजन आहार, खिलौना पढ़ने पर विशेष ध्यान आकृष्ट कराया गया। बीटीसी सदस्य मोहम्मद एजाज द्वारा स्तरोन्नत माध्यमिक विद्यालय मोहम्मदगंज की मैट्रिक परीक्षा केंद्र प्रखंड क्षेत्र के किसी विद्यालय में अविलंब कराया जाए। क्षेत्र में विकास संबंधी, शिक्षा में सुधार, जनवितरण प्रणाली समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में बीडीओ उमेश मंडल, बीपीओ नरेंद्र सिंह, चंद्रशेखर, माणिक चंद्र शर्मा, पंसेवक रोजगार सेवक समेत प्रखंड कर्मी उपस्थित थे। बीटीसी बैठक में विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता को भी आना था जो बैठक में उपस्थित नहीं हो सके। इनके अलावा पंसस गीता देवी, तेतरी देवी, प्रमुख शारदा देवी अनुपस्थित रहे।
लेस्लीगंज | विश्वउत्थान गोवर्धन अभियान के तहत राजोगाड़ी स्थित महाबीर मंदिर परिसर में महायज्ञ के चौथे दिन गौ र| आचार्य विश्व विजय जी महाराज ने बताया कि यज्ञ बहुत ही कल्याणकारी होता है। इससे वायुमंडल, जल मिट्टी भी शुद्ध होती है। उन्होंने कहा कि गौ के रोम-रोम में सभी देवी-देवताओं का वास होता है। पौराणिक ऋषि मुनियों के गुरु भी गौ माता हुआ करती थी। आज भी हमलोग गो दीक्षा के माध्यम से सहनशीलता उदारता का ज्ञान लेकर हम उनकी सेवा संरक्षण करते हैं। वहीं गंगाधाम जी महाराज ने प्राणायाम के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने बताया कि सूक्ष्म एवं बिखरी हुई शक्तियों को केंद्रित करना ही ध्यान है। इस अवसर पर विशेष रूप से मुख्य यजमान रामप्रकाश तिवारी, अजय तिवारी, संत कुमार तिवारी, राघव तिवारी समेत कई लोगों ने आचार्य जी के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
फोटो : 9 प्रवचन करते आचार्य