पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गरीबों को कंबल वितरित

गरीबों को कंबल वितरित

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गरीबों को कंबल वितरित

लेस्लीगंज | लेस्लीगंजके मुरुबार गांव में रविवार को पूर्व मुखिया स्व बालमुकुंद सिंह की आठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्व बालमुकुंद सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिप सदस्य निर्मला कुमारी ने उपस्थित लोगों को बताया कि पूर्व मुखिया स्व: सिंह मृदुभाषी मिलनसार व्यक्ति थे। उन्होंने गरीब गुरबों के हक अधिकार के लिए जीवन पर्यंत संघर्ष किया। वे जातिधर्म, ऊंच-नीच के भेदभाव से ऊपर उठकर कार्य करते थे। हम सभी को उनके बताये मार्गों पर चलने तथा उनके आदर्शों से सीख लेने की जरुरत है। इस अवसर पर मुरुबार, मुसवाखाप, राजोगाड़ी आदि गांवों के 100 गरीब असहाय तथा विकलांगों के बीच कंबल वितरण भी किया गया।



कार्यक्रम की अध्यक्षत झारखंड कृषक सह उद्ययान मित्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष आनंद कुमार सिंह तथा संचालन तनबीर आलम ने किया। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख राजनाथ महतो, प्रमोद सिंह, विनय कुमार सिंह, मनोहर सिंह, रुद्र शुक्ला, शिव सिंह, भागेश्वर चंद्रवंशी, बसंत वर्मा, क्यूम अंसारी, गिरवर सिंह, सुधीर सिंह समेत कई लोगों ने अपने विचार रखे।