एसबीआई लोयाबाद में चोरी का प्रयास
लोयाबादमें रविवार की रात एसबीआई में चोरी की कोशिश की गई। इससे कर्मी और खातेदार दहशत में हैं। दूसरी ओर, पांच नंबर की भूमिगत खदान में चोरों ने करीब 80 फीट केबल काट लिया। केबल कटने से आसपास के क्षेत्रों में पिट वाटर की आपूर्ति ठप हो गई है। दोनों मामलों में पुलिस से लिखित शिकायत की गई है और सुरक्षा की मांग की गई है।
खिड़कीकाट बैंक में घुसे
बैंकभवन के पीछे की खिड़की को काटकर चोर अंदर घुसे। उन्होंने ग्रिल, रिकॉर्ड रूम, बाउचर रूम, वोल्ट रूम और लॉकर रूम के ताले ताेड़ दिए। हालांकि वे कैश वोल्ट और लॉकर वोल्ट का ताला तोड़ नहीं पाए। आखिरकार उन्हें खाली हाथ भागना पड़ा। सुबह में बैंक खुलने के बाद चोरी का पता चला। प्रबंधक एके शर्मा के खबर देने पर थानेदार संदीप रंजन, चीफ मैनेजर सउद आलम पहुंचे और जांच की।
सीसीटीवी खंगालेगी पुलिस
पुलिस को अपराधियों का सुराग सीसीटीवी फूटेज से मिल सकता है। प्रबंधक एके शर्मा ने कहा कि टॉर्च जलने का फूटेज कवर हुआ है। एक्सपर्ट की जांच के बाद खुलासा हो पाएगा। स्थानीय पुलिस को भी फूटेज का इंतजार है।