पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चक्का जाम आंदोलन कल

चक्का जाम आंदोलन कल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोयाबाद . जमीनके बदले नौकरी एवं 21 सूत्री मांगों को लेकर मदनाडीह ग्रामीण विकास मोर्चा जोगता में संचालित डेको आउटसोर्सिंग कंपनी में साेमवार से अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन शुरू करेगा। इस आंदाेलन की अगुवाई राज्यसभा सांसद संजीव कुमार दे डुमरी विधायक जगरनाथ महतो करेंगे। मदनाडीह में ग्रामीणों की हुई बैठक में बीसीसीएल पर वादाखिलाफी करने का आरोप लगाया। कहा कि परियोजना से प्रभावित लोगों की समस्याओं को नजरअंदाज किया गया है। इसलिए चक्का जाम करना मजबूरी है। अध्यक्षता मिलन सिंह तथा संचालन दिलीप रवानी ने किया। बैठक को रंजित कुमार महतो, राजेंद्र सिंह, रितेश अग्रवाल, छोटू साव, विकास साव, दिलीप कुमार, अजीत महतो, मंटू महतो, अजय महतो, बबन सिंह आदि लोेग मौजूद थे।