पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीबी स्टार . लोयाबाद

डीबी स्टार . लोयाबाद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबी स्टार . लोयाबाद

लोयाबादक्षेत्रीय अस्पताल में सोमवार को बीसीसीएल की ओर से बंध्याकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 20 महिलाओं का ऑपरेशन किया गया। शिविर का उद्घाटन सिजुआ क्षेत्रीय नारी शक्ति समिति की अध्यक्ष चंदा गुप्ता ने फीता काटकर किया। नारी शक्ति द्वारा बंध्याकरण कराने वाली महिलाओं के बीच कंबल खाना का वितरण किया गया। इसके अलावा झारखंड सरकार की आेर से 1400 नगद तथा मोटीवेटर को 200 रुपए दिया गया। वहीं बीसीसीएल की ओर से मरीजों काे उनके घर तक एंबुलेंस से पहुंचाया गया।



ऑपरेशन में डऍ डीके मांझी, डाॅ एके सिन्हा, डाॅ एनसी सिंह, डाॅ कामिनी, डाॅ अशोक कुमार का सक्रिय योगदान रहा। वहीं सहयोगी में डाॅ रितेश झा, डाॅ प्रेमशंकर, डाॅ गाैतम पांडेय, डाॅ पूनम सिंह, डाॅ आरके सिंह, डाॅ कैप्टन एसपी सिन्हा के अलावा सोहन महतो एम चटर्जी का सराहनीय योगदान रहा।

शिविर में 20 महिलाओं का हुआ बंध्याकरण

लोयाबाद अस्पताल में बंध्याकरण शिविर का फीता काटकर उद‌्घाटन करतीं समिति की अध्यक्ष।