लोयाबादकोलियरी क्
अपनी संपत्ति की रक्षा खुद करे बीसीसीएल
^बीसीसीएलअपनी संपत्ति की रक्षा स्वयं करे। उसके पास सीआईएसएफ है। पुलिस कहां-कहां बीसीसीएल के सामान की रक्षा करती रहेगी।\\\'\\\' -संदीपरंजन, थाना प्रभारी, लोयाबाद
लोयाबादकोलियरी क्षेत्र में लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से मजदूर और अफसर परेशान हैं। अपराधी आए दिन विभिन्न काेलियरियों से बिजली के केबल और तांबा-पीतल के कल-पुर्जे लूट ले जाते हैं या चोरी कर लेते हैं। इससे बीसीसीएल को हर साल लाखों का नुकसान हो रहा है। भूमिगत खदानों में काम करने वाले पंप ऑपरेटर और अन्य कर्मी भी दहशत में रहते हैं। हमेशा चोरी की आशंका की वजह से उनका ध्यान काम से अधिक अपनी सुरक्षा पर रहता है। लूट या चोरी के बाद प्रबंधन पुलिस को सूचना देकर खानापूर्ति कर देता है, लेकिन कोलियरियों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की कर्मियों की मांग पर ध्यान नहीं देता। कई बार तो थानों को खबर तक नहीं दी जाती। इधर, पुलिस भी रिपोर्ट दर्ज कर अपना काम खत्म मान लेती है और अपराधियों को पकड़ने की कोशिश नहीं करती। इससे अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म हो गया है और वे लगातार वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। हालांकि जानकार कहते हैं कि अगर बीसीसीएल और पुलिस मिलकर सुरक्षा पर ध्यान दें, तो कोलियरियों से कोयले का एक ढेला तक चोरी नहीं हो सकता।
लोयाबाद कोलियरी में अपराधियों द्वारा छोड़े गए पंप को ले जाते कर्मी।
चोरी की रिपोर्ट तक दर्ज नहीं करा रहे अफसर
रविवारकी रात अपराधियों ने करीब 80 फीट केबल चोरी कर ली थी। हालांकि अफसरों ने इसकी एफआईआर तक दर्ज नहीं कराई। मंगलवार की रात भी अपराधियों ने हमला किया था और उसकी शिकायत भी पुलिस ने नहीं की गई है। परियोजना पदाधिकारी अमित सिन्हा ने कहा कि यहां लूट और चोरी रोज हो रही है। जब उनसे पूछा गया कि इसकी रिपोर्ट क्यों नहीं दर्ज करा रहे, तो वे चुप हो गए।
100से अधिक बार काटे जा चुके हैं केबल
लोयाबादपांच नंबर भूमिगत खदान से अपराधी पिछले कुछ वर्षों में 100 से अधिक बार केबल काटकर ले जा चुके हैं। मजदूरों ने बताया कि केबल कटने से मजदूरों के क्वार्टरों और आसपास रहनेवालों की बिजली और पानी सप्लाई ठप हाे जाती है। इसके बावजूद अफसर सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम नहीं करा रहे।
अबबिजली-पानी बंद करने की बात
सुरक्षाके इंतजाम करने में नाकाम अफसर अब बिजली-पानी की सप्लाई ही बंद करने के बात करने लगे हैं। परियोजना पदाधिकारी अमित सिन्हा कहते हैं कि केबल बदलते-बदलते परेशान हो चुके हैं। दर्जनों बार पंपिंग का केबल काटा गया है। यही हाल रहा, तो यहां से बिजली और पानी की अापूर्ति बंद कर दी जाएगी।
पांचनंबर पिट से केवल पंपिंग
लोयाबादकोलियरी के बंद पड़े भूमिगत खदान से केवल पंपिंग होती है। यहां से श्रमिक कॉलोनी और आसपास के इलाके में पिट वाटर की सप्लाई हाेती है। सिर्फ पानी सप्लाई के लिए प्रबंधन अब तक दर्जनों बार केबल लगा चुका है।
लोयाबाद के कोलियरी इलाके में लगातार हो रहे हमले काटे जा रहे केबल और हो रही कल-पुर्जों की चोरी
अपराधी मचा रहे लूट अफसर-पुलिस बेफिक्र