पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कैंप में 150 लोगों के स्वास्थ्य की जांच

कैंप में 150 लोगों के स्वास्थ्य की जांच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोयाबाद | तेजबुखार से पीड़ित बच्ची की मौत के बाद सोमवार को लोयाबाद क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा एकड़ा में कैंप लगाकर 150 लोगों के स्वास्थ्य जांच की गई। जांच के दौरान चिकित्सकों ने करीब एक सौ लोगों को बुखार, सर्दी, खांसी तथा डायरिया से पीड़ित पाया, जिन्हें मुफ्त में दवा दी गई। आजसू के जिलाध्यक्ष मंटू महतो के प्रयास से बीसीसीएल के चिकित्सकों ने कैंप शुरू किया है। अस्पताल के सीएमओ डाॅ एसडी चांद ने कहा कि एकड़ा के बाद मंगलवार को बांसजोड़ा और बुधवार को लोयाबाद पंचायत भवन में कैंप लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। इस दौरान क्षेत्र में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव भी किया गया। टीम में डाॅ पांडेय, डाॅ तिर्की, सोहन महतो, संतोष महतो सहित अस्पताल के कर्मी मौजूद थे।