पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • करंट लगने से कर्मचारी की मौत

करंट लगने से कर्मचारी की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तेतुलमारी/लोयाबाद | तेतुलमारीवर्कशॉप के बगल में गुरुवार को विश्वकर्मा मूर्ति विसर्जन के दौरान विद्युत करंट की चपेट में आने से तेतुलमारी परियोजन के कर्मी अनिल राय (42 वर्ष) की मौत हो गई। घटना झारखंड विद्युत बोर्ड के एचटी लाइन की चपेट में आने से हुई। कर्मी की मौत के बाद सहकर्मियों ने शव को वर्कशॉप के समीप रख दिया। इसके बाद संयुक्त मोर्चा के बैनर तले मृतक के आश्रित को नियोजन समेत अन्य मांग को लेकर परियोजना का कार्य बाधित कर दिया। देर शाम तेतुलमारी कोलियरी में प्रबंधन और नेताओं के बीच हुई वार्ता बेनतीजा रहा। संयुक्त मोर्चा फैडल एक्सीडेंटल बेनीफिट की मांग कर रहे थे। जिसे प्रबंधन मानने को तैयार नहीं था। समाचार प्रेषण तक कर्मी का शव वर्कशॉप के गेट के समक्ष रखा हुआ है।