शहीद बिरजू क्लब का ट्राॅफी पर कब्जा
पुटकी | शहीदबिरजू क्लब मुनीडीह ने एक संघर्षपूर्ण फाइनल मुकाबले में वीएल क्लब धंडाबर को दो गोल से हराकर आमडीह में आयोजित बीरबल, हरिपद, बिरजू फुटबॉल टूर्नामेंट जीत लिया। निर्धारित समय तक दोनों टीमें गोलरहित बराबरी पर थी। विजेता का फैसला पेनाल्टी शूट आउट में हुआ। विजेता टीम को भाजपा नेता राज सिन्हा तथा उपविजेता टीम को रामदेव महतो ने पुरस्कार स्वरूप खस्सी प्रदान किया। तृतीय, चतुर्थ, पंचम छठे स्थान पर रहने वाली लोयाबाद कोकप्लांट, आमडीह, ओलीडीह रूदी की टीम को भी पुरस्कृत किया गया। मौके पर मनोज मालाकार, निर्मल प्रधान, भानू महतो, मुखिया संजय महतो, विनोद सिंह, आजाद सिंह चौधरी, अमित महतो, कार्तिक महतो आदि मौजूद थे।