- Hindi News
- जांच के दौरान पानी में मिला डेंगू का लार्वा
जांच के दौरान पानी में मिला डेंगू का लार्वा
दुर्गापुरमिशन अस्पताल में इलाज करा रही सानिया मिर्जा की ब्लड जांच की गई। मंगलवार को जांच रिपोर्ट आया। जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। पिता मो नौशाद ने बताया कि उसकी 11 वर्षीय पुत्री की भी स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने जिला प्रशासन से इस आेर ध्यान देने का आग्रह किया है। बता दें कि इसी मुहल्ले के निवासी बीसीसीएल कर्मी मो नौशाद आलम की 9 वर्षीय पुत्री सानिया मिर्जा डेंगू से पीड़ित है। उसका इलाज फिलहाल दुर्गापुर के मिशन अस्पताल में चल रहा है।
, जहां उसकी स्थिति चिंताजनक है। नौशाद आलम की बड़ी पुत्री अफरोजी परवीन भी बुखार से पीड़ित है। इससे पहले भी बांसजोड़ा 12 नंबर में भी डेंगू का मरीज पाया गया था।
इधर, जांच टीम द्वारा मलेरिया को लेकर 30 लोगों के रक्त की जांच की गई। जांच के दौरान किसी में भी मलेरिया का लक्षण नहीं पाया गया। वहीं डेंगू के मरीज पाए जाने के बाद भी संबंधित विभाग की ओर से इसकी रोकथाम के लिए अब तक कोई प्रयास नहीं किया गया।