उर्स की सफलता पर जताया आभार
लोयाबाद|हजरत सैयदअब्दुल अजीज शाह (रहम) का 77 वां सालाना उर्स शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। सालाना उर्स सफलता पूर्वक संपन्न हाेने पर कमेटी के सदर मो जहीर अंसारी जनरल सेक्रेटरी असलम मंसूरी ने तमाम लोगों को बधाई देते हुए आभार प्रकट किया है। दोनों ने कहा कि उर्स मनाने में यहां के सभी संप्रदाय के लोगों का भरपूर सहयोग रहा। कमेटी के सदस्यों ने अपने कामों काे बखूबी अंजाम दिया। बताया कि उर्स की तैयारी के लिए बहुत कम समय मिला था। फिर भी बाबा के करम से बेहतर ढंग से उर्स मनाया गया। उर्स को सफल बनाने में जलाल अंसारी, सज्जाद अंसारी, गुलाम जिलानी, निसार मंसूरी, मो मकसूद, अनवर मुखिया, राजकुमार महतो, मो जावेद, अली रेजा आदि सक्रिय रहे।