बाइक के धक्के से दो पुलिस कर्मी जख्मी
लोयाबाद | बाइकचेकिंग के दौरान बुधवार की सुबह लाेयाबाद में बाइक के धक्के से दो पुलिस कर्मियों के जख्मी हो जाने के बाद पुिलस द्वारा थाना के समीप बैरियर लगाया गया। बताया जाता है कि तेतुलमारी में घटी लूट की घटना के बाद थाना के सामने बाइक चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार ने जमादार आरपी यादव एक पुलिस कर्मी को धक्का मार दिया। घटना के बाद बाइक सवार फरार हो गया। इस घटना में दोनों पुिलस कर्मी चोटिल हो गए।