अपहरण का आरोपी भेजा गया जेल
लोयाबाद | लोयाबादपुलिस ने अपहरण मामले के आरोपी कुणाल खान को पावर हाउस स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया है। कुणाल की गिरफ्तारी के बाद पुिलस ने उसे जेल भेज दिया है। थानेदार चंदन कुमार सिंह ने बताया कि कुणाल केंदुआडीह थाना में दर्ज अपहरण के एक मामले का आरोपी है। थाना में उसकी गिरफ्तारी का वारंट इश्तेहार आया हुआ था।