ननि के खिलाफ आंदोलन का निर्णय
लोयाबाद | गड़ेरियाप्लांट में बुधवार को आयोजित आजसू पार्टी के वनभोज में होल्डिंग टैक्स विकास के मुद्दे पर नगर निगम के खिलाफ आंदोलन करने की रणनीति तैयार की गई। पैदल मार्च कर निगम का घेराव विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही ग्रामीण कोलियरी क्षेत्रों में बरती जा रही भेद्भाव को समाप्त करने तथा विकास की गति को तेज करने की मांग की जाएगी। मौके पर जिलाध्यक्ष मंटू महतो, जलाल अंसारी, पुनीत सिंह, बिनोद पासवान, राजू रवानी, बिट्टू महतो, भोला बाउरी, संतोष महतो, मुकेश पासवान, जीतू वर्णवाल, रवि गुप्ता, दीपक रवानी आदि मौजूद थे।