पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झारखंड के दो बीटेक छात्रों की भुनेश्वर में हादसे में मौत

झारखंड के दो बीटेक छात्रों की भुनेश्वर में हादसे में मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शव पहुंचते ही घर में कोहराम

मनीषके दोस्तों ने परिजनों को बताया कि मनीष हादसे में घायल हो गया है। लालू सिंह अपने परिवार समेत भुवनेश्वर के लिए रवाना हुए। वहां उन्हें पुत्र की मौत का पता चला। वे पुत्र का शव लेकर शनिवार की सुबह सड़क मार्ग से पुटकी पहुंचे। शव के पहुंचते ही काफी संख्या में पड़ोसी जुट गए। क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया।

कार की टक्कर के बाद हाइवा ने कुचला

11सितंबर को जेट की परीक्षा देकर मनीष नीतेश बाइक से वापस लौट रहे थे। दोपहर करीब पौने दो बजे खुर्दा जिले के जोनिया ओवर ब्रीज पर कार ने बाइक को धक्का मारा। इससे दोनों युवक बीच सड़क पर गिर पड़े, तभी पीछे से रहे हाइवा ने दोनों को कुचल डाला। घटनास्थल पर ही दोनों की मौत हो गई।

> एक का शव पहुंचा पुटकी, माहौल गमगीन

भास्करन्यूज . पुटकी

भुवनेश्वर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले झारखंड के दो छात्रों की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इनमें एक मनीष कुमार सिंह (21 वर्ष) पुटकी न्यू लोयाबाद क्वार्टर का रहने वाला था। पिता लालू सिंह मुनीडीह प्रोजेक्ट में कार्यरत हैं। दूसरा युवक नितेश कुमार मांडू का निवासी था। दोनों युवक सीवीएम इंजीनियरिंग कॉलेज, भुवनेश्वर में मैकेनिकल में चतुर्थ वर्ष के छात्र थे। मनीष का शव पुटकी पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया। परिजनों का बुरा हाल है।

डीएवीकोयलानगर से किया था +2

मनीषने कोलफिल्ड स्कूल ऑफ स्टडीज से 10वीं तक पढ़ाई करने के बाद 12 वीं की शिक्षा डीएवी कोयला नगर से ग्रहण किया। एआईईई में चयन होने के बाद सीवी रमण कॉलेज में दाखिला लिया था।

सड़क हादसे में मारे गए छात्र मनीष के गमगीन परिजन।