गुलाम अरशद . लोयाबाद
गुलाम अरशद . लोयाबाद
लोयाबादमोड़ से 9 नंबर जाने वाली कोलियरी सड़क करीब 20 वर्षों से बदहाल है। डंपरों की आवाजाही से दो किमी लंबी इस सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे उभर आए हैं। कहीं-कहीं तो गड्ढों और सड़क का भेद भी मिट चुका है। बरसात के दिनों में यह सड़क कीचड़ के तालाब में तब्दील हो जाती है। बाकी दिनों में इस पर चलने वाले लोग धूल से परेशान रहते हैं। हर दिन इस सड़क से होकर आने-जानेवाले बीबीएस हाईस्कूल के बच्चों का बुरा हाल हो जाता है। इलाके लोग वर्षों से इस सड़क की मरम्मत कराने की मांग कर रहे हैं, पर उसे अनसुना कर दिया जा रहा है। सड़क से उड़ने वाली धूल लोगों को दमा और टीबी का मरीज बना रही है। बीसीसीएल का कांटा घर इसी सड़क के किनारे है। उसकी वजह से हर दिन करीब 200 ट्रकों की आवाजाही होती है। फिर भी बीसीसीएल प्रबंधन इस सड़क को दुरुस्त नहीं करा रहा।
सारीसमस्याएं जानते हुए भी अनजान बना हुआ है प्रबंधन
सड़कबनाने और पानी छिड़काव की मांग को लेकर स्थानीय निवासियों ने दर्जनों बार सड़क जाम की, ट्रांसपोर्टिंग ठप की, पर बीसीसीएल प्रबंधन लगातार टालमटोल करता रहा है। प्रबंधन की गोद में बैठे स्थानीय नेताओं ने जनआंदोलन को सिर्फ कुचलने का ही काम किया। सड़क के किनारे बसे लोगों ने बताया कि सड़क पर कीचड़ जमा होने से उन्हें पैदल आने-जाने में काफी कठिनाई होती है। कई लोग कीचड़ में गिरकर घायल हो चुके हैं। स्कूली बच्चों को बुरा हाल रहता है। इधर, बीसीसीएल प्रबंधन सब जानते हुए भी अनजान बना हुआ है। लोयाबाद कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी पीयूष किशोर कहते हैं कि उन्हें इस सड़क की स्थिति के बारे में कुछ पता ही नहीं है।
दोबार टेंडर होने के बावजूद अब तक नहीं बनाई गई सड़क
वार्ड8 के पार्षद महावीर पासी बताते हैं कि इस सड़क के पक्कीकरण के लिए नगर निगम दो बार टेंडर निकाल चुका है। दोनों ही बार किसी ठेकेदार ने इसमें दिलचस्पी नहीं दिखाई। 2 किमी सड़क के पक्कीकरण के लिए 1.6 करोड़ रुपए का प्राक्कलन बनाया गया था। जल्द ही तीसरी बार टेंडर होने की उम्मीद है।
क्या कहते हैं लोग
^संतुल नोनियां : सड़क20 साल से बदहाल है। रोजाना कोयले की ट्रांसपोर्टिंग होती है। फिर भी बीसीसीएल इसे नहीं बनवा रही।
^नीरजपांडेय : सड़कइतनी खराब है कि जब तक जरूरी हो, हम लोग घर से निकलना नहीं चाहते। मजबूरी में ही मार्केट जाते हैं।
^मुमताज: बीसीसीएलया सर