पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वर्कशॉप में लूट का प्रयास

वर्कशॉप में लूट का प्रयास

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोयाबाद | मंगलवारकी रात अपराधियों ने लोयाबाद कोलियरी वर्कशॉप में हमला कर तांबा, पीतल का कलपूर्जा लूटने का प्रयास किया। सुरक्षा प्रहरी सीआईएसएफ की सक्रियता से करीब एक लाख रुपए का समरसेबल पंप लूटने से बच गया। बताते हैं कि मंगलवार की देर शाम 8 बजे 10-12 की संख्या में अाए अपराधियों ने कोलियरी वर्कशॉप में धावा बोल दिया। सभी हथियार से लैश थे। नकाबपोश अपराधियों ने सबसे पहले रिवाल्वर की नोक पर सुरक्षा प्रहरी भवानी सिंह चौधरी एवं श्यामलाल भर को कब्जे में लेकर बंधक बना लिया। इसके बाद कॉपर से भरे दो समर सेबल पंप ले जाने लगे। भारी रहने के चलते दोनों समर सेबल को जमीन पर घसीट कर वर्कशॉप से बाहर निकाल लिया। अपराधियों के जाते ही सुरक्षा प्रहरियों ने इसकी जानकारी रिजनल स्टोर में तैनात जवानों को दी। जवान ने सिजुआ क्षेत्रीय गश्ती दल का सूचित किया। गश्ती दल के पहुंंचते ही अपराधी लूटे हुए समर सेबल पंप को छोड़कर भाग निकले।