जताई बीसीसीएल प्रबंधन के प्रति नाराजगी
लोयाबाद|गड़ेरिया स्वावलंबीस्वरोजगार समिति के सदस्य बीसीसीएल के अधिकारियों के व्यवहार से अपने को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। रविवार को समिति कार्यालय में बैठक आयोजित कर सदस्यों ने बीसीसीएल के सीएमडी टीके लाहिड़ी के प्रति नाराजगी जाहिर की। समिति के महासचिव ध्रुव महतो ने कहा कि यहां स्वावलंबी स्वरोजगार समिति का गठन किया गया। साथ ही कार्यालय सह सेंटर खोला गया।
कहा कि असुविधाओं के कारण सेंटर से जुड़े लोगों काे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बीसीसीएल की कथनी और करनी में काफी फर्क महसूस हो रहा है। उन्होंने कहा कि शुरुआती दौर में ही समिति के लोग बीसीसीएल अधिकारियों की कार्यशैली से दुखी महसूस कर रहे हैं। बैठक में कृष्णा निषाद, पप्पू महतो, दिनेश महतो, रवि भुइयां, लखन प्रमाणिक आदि मौजूद थे।