एंबुलेंस की सुविधा हटाने पर हंगामा
एंबुलेंसकी सुविधा हटाए जाने के खिलाफ बुधवार को वासुदेवपुर कोलियरी के मजदूरों ने लोयाबाद कोलियरी डिस्पेंसरी में हंगामा किया। मजदूरों ने जमसं की अगुवाई में प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मजदूर एंबुलेंस सुविधा हटाने से काफी नाराज दिख रहे थे। मजदूरों ने अस्पताल के डाॅ एसपी सिन्हा पर एंबुलेंस का दुरुपयोग करने करने का आरोप लगाते हुए कहा कि जरूरत पर मजदूरों को एंबुलेंस की सुविधा नहीं मिलती है। वहीं डाॅ सिन्हा ने कहा कि आरोप बेबुनियाद है। मजदूरों द्वारा एंबुलेंस का मिस यूज हो रहा था। इसलिए महाप्रबंधक जेपी गुप्ता के आदेश से एंबुलेंस को हटाया गया है। विरोध करने वालों में जमसं के क्षेत्रीय अध्यक्ष हरिकेश यादव, फेकू सिंह, राजेंद्र प्रसाद, मो अकरम शामिल हैं।
लोयाबाद कोलियरी डिस्पेंसरी में हंगामा करते मजदूर