पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शव आते ही पूरा गांव हुआ गमगीन

शव आते ही पूरा गांव हुआ गमगीन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांडू. मांडूचट्टी पंचायत के ग्राम गरगाली निवासी बालदेव ठाकुर का 22 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार की भुवनेश्वर, उड़ीसा में सड़क हादसे में हुई मौत के बाद गांव में शोक की लहर है। नीतीश भुवनेश्वर के सीबी रमण विश्वविद्यालय में मेकेनिकल इंजीनियर का छात्र था। शनिवार के सुबह नीतीश का शव ग्राम गरगाली पहुंचते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। भाजपा नेता कुमार महेश सिंह ने भी पहुंच कर शोक व्यक्त किया। पंचकियरिया स्थित मुक्ति धाम में नीतीश का अंतिम संस्कार किया। शोक व्यक्त करने वालों में निशिकांत गुप्ता, बैजनाथ महतो, परमेश्वर महतो, शंकर महतो, कमल साव और बसंत महतो शामिल है।