पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छह मतदान केंद्रों को बदलने का लिया निर्णय

छह मतदान केंद्रों को बदलने का लिया निर्णय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बैठक में चर्चा करते पदाधिकारी और अन्य।

भास्कर न्यूज. मांडू

आगामीविधानसभा चुनाव को लेकर प्रखंड के सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह बीडीओ जयकुमार राम ने शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने जर्जर सुविधा विहीन मतदान केंद्रों पर ऊपर चर्चा की। बैठक के क्रम में सोनडीहा पंचायत भवन के बूथ संख्या 244, उर्दू प्राथमिक विद्यालय भदवा के बूथ संख्या 245 और टाटा डीएवी भदवा चैनपुर के बूथ संख्या 246 की जर्जर हालत को देखकर तीनों मतदान केंद्रों को उमवि पीपराटांड़ स्थानांतरण करने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा बूथ संख्या 185 को उसी स्कूल के अन्य कमरे में परिवर्तित करने की बात कही गई। साथ ही बूथ संख्या 129 को पंचायत भवन केदला और बूथ संख्या 196 को सीसीएल आरा के बाल विद्या मंदिर में स्थानांतरित करने के लिए प्रतिनिधियों ने अपनी सहमति जताई। मौके पर सीओ रविंद्र कुमार,जीपीएस सुनील कुमार, झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष बालेश्वर महतो,भाजपा से मनोहर गुप्ता, राजद से मोहम्मद गुलजार, झाविमो से ज्योतिंद्र प्रसाद साहू, भाकपा से नरेश साव, हरिलाल मरांडी और ज्ञानी महतो मौजूद थे।