पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टास्क फोर्स ने दो भट्ठों पर की छापेमारी

टास्क फोर्स ने दो भट्ठों पर की छापेमारी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांडू|उपायुक्त द्वारागठित टास्क फोर्स की टीम ने बुधवार को हेसागढ़ा और बोंगाहारा में चल रहे दो फिक्स चिमनी ईंट भट्ठे में छापेमारी की। इस दौरान टीम में शामिल अधिकारियों ने एसडीओ केके राजहंस के नेतृत्व में दोनों ईंट भट्ठों के दस्तावेजों को खंगाला। जांच के क्रम में अधिकारियों ने हेसागढ़ा ईंट भट्ठे के मुंशी दीपक मेहता से माइनिंग, प्रदूषण और राजस्व से संबंधित कागजातों की जांच की। जिसमें प्रदूषण और पार्याावरण के कागजातों की समयावधि समाप्त पाई। वहीं भट़्ठा परिसर में रखे करीब तीन मिट्रिक टन कोयले के कागजातों की मांग की गई। परंतु मुंशी कोयले से संबंधित कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सका। मौके पर डीएफओ एके सिंह, जिला खनन पदाधिकारी संजीव कुमार मंडल, एसडीपीओ अशोक कुमार, माइनिंग इंस्पेक्टर दारोगा राय, वाणिज्य कर उपायुक्त डीके मंडल, सेलटेक्स ऑफिसर जीएस कपरदार, गोपाल कुमार, पुलिस निरीक्षक दिनेश पासवान आदि मौजूद थे।