- Hindi News
- कमलेश के गांव पहुंचे डीसी, लिया जायजा, दिए जांच के आदेश
कमलेश के गांव पहुंचे डीसी, लिया जायजा, दिए जांच के आदेश
कमलेश मंुडा के परिजन से पूछताछ करते डीसी और अन्य।
भास्कर न्यूज मगनपुर
डीसीअबु इमरान शुक्रवार को गोला प्रखंड के बेटुलखुर्द पहुंचे। जहां स्व संतू मुंडा के पुत्र कमलेश मुंडा की मौत मामले में मुखिया जाकिर अख्तर के अलावा ग्रामीणों से भी पूछताछ की। वहीं मामले में पर बीडीओ किस्टो कुमार बेसरा, पंचायत सेवक रामजी महतो और स्थानीय डीलर कलेश मुंडा को जवाब दाखिल करने का आदेश दिया। इसके लिए उन्होंने तीनों अधिकारियों से लिखित में स्पष्टीकरण की मांग करते हुए इसकी रिर्पोट तैयार करने का निर्देश एसी डिगेश्वर तिवारी को दिए हैं। उल्लेखनीय है कि कमलेश मुंडा की मौत गुरुवार को लंबी बीमारी के कारण इलाज के अभाव में हो गया था। उसके बाद से स्थानीय प्रशासन पर मदद करने नहीं करने का आरोप लग रहा था।
इधर, स्थानीय जन वितरण प्रणाली दुकान का भी निरीक्षण किया गया और स्टॉक, वितरण पंजी समेत अन्य पंजियों की जांच की गई।
किसपर क्या आरोप लगे
डीसीने बताया कि मृतक कमलेश मुंडा मिर्गी बीमारी से ग्रस्त था और मांडू में पढ़ाई के दौरान मिर्गी बीमारी के इलाज के लिए दो बार कल्याण विभाग ने दस-दस हजार रुपए की आर्थिक सहयोग उसे दी गई थी। लेकिन स्कूल से घर आने के बाद उसका इलाज नहीं हो पाया। मृतक के भाई सुनील मुंडा ने बताया कि वे अपने भाई की बीमार होने की सूचना देने के लिए कई बार ब्लॉक मुख्यालय गया हुआ था, लेकिन वहां कभी भी बीडीओ नहीं मिले। वहीं पंचायत सेवक को इसकी सूचना मिलने के बाद भी उन्होंने बीमार कमलेश मुंडा को अस्पताल पहुंचाने का प्रयास नहीं किया। जबकि डीलर पर गांव के असगर अली ने निर्धारित मात्र 35 किलो के जगह 32 किलो चावल देने का आरोप लगाया है, जिसकी जांच करने का आदेश अपर समाहर्ता को दी गई है। उन्होंने जांच रिर्पोट मिलने के बाद कोई कार्रवाई करने की बात कही।
फिरआवासीय विद्यालय में पढ़ेगा सुनील
वर्ष2013 में मैट्रिक परीक्षा में फेल करने के बाद वापस घर में रहकर दर-दर की ठोकरें खाने और अपने बड़े भाई को खोने के बाद कल्याण विभाग एक बार फिर से उसकी जिम्मेवारी लेगी। जिला कल्याण पदाधिकारी रमेश कुमार चौबे ने कहा कि सुनील को पुन: आवासीय विद्यालय मांडू में रखवाकर सरकारी खर्च पर मैट्रिक परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी। मौके पर डीआरडीए निदेशक प्रदीप कुमार प्रसाद, अपर समाहर्ता, जिला यक्ष्मा पदाधिकारी, बीडीओ केके बेसरा