कुजू ओपी में शांति समिति की बैठक
कुजू | दुर्गापूजा के मद्देनजर विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए एवं इन त्योहार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के उद्देश्य से कुजू ओपी परिसर शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता मांडू इंस्पेक्टर दिनेश पासवान ने। संचालन कुजू ओपी प्रभारी रविकांत प्रसाद ने किया। बैठक में पूजा के दौरान शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने, वाहनों पर झमता से अधिक सवारी बैठाने पर रोक लगाने, रावण दहन विसर्जन 4 अक्टूबर को करने, पूजा पंडाल में वोलंटरियों की नियुक्ति, पूजा के दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूजा पंडालों में पुलिस बल की नियुक्ति आदि बातों पर सहमति प्रकट की गई। बैठक में रंजीत सिन्हा, अमर सिंह, प्रेम प्रसाद, हेमनी देवी, राधा देवी, मनीष प्रसाद, भोला साव, निरंजन केशरी, धर्मराज राम, प्रसादी महतो, जमाल खान, राजेंद्र नारायण, महादेव रविदास, हाजी अफजल, बालेश्वर महतो, इंदर केशरी, महेश गुप्ता, सोबरन प्रसाद, हरिनारायण कुशवाहा, राजेश्वर गंझू सहित बड़ी संख्या में बुद्धि जीवी, समाज सेवी राजनीतिज्ञ दल के नेता उपस्थित थे।