घर से पांच हजार नकद जेवरात चोरी
मांडू | मांडूडीह स्थित एनएच 33 किनारे तापेश्वर साव उर्फ छेदी साव के मकान में मंगलवार की रात चोरों ने सेंधमारी कर पांच हजार नकद समेत 20 हजार के जेवरात की चोरी कर ली। घटना की जानकारी देते हुए तापेश्वर के पुत्र सीताराम साव ने बताया कि घर के पीछे दीवार को छेदकर चोर घर के अंदर प्रवेश कर गए। कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़ दिया और पांच हजार नकद समेत 20 हजार रुपए के कान की बाली और दो अटैची लेकर फरार हो गए। इस दौरान चोरों ने अन्य बक्से का भी ताला तोड़ा। लेकिन उनमें केवल पुराना कपड़ा देखकर छोड़ दिया। मामले को लेकर तापेश्वर साव ने बुधवार को मांडू थाना में आवेदन देकर चोरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है। इधर, बीते तीन दिनों से लगातार हो रही चोरी की घटना से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।