पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हंगामे के बाद हुआ मानदेय का भुगतान

हंगामे के बाद हुआ मानदेय का भुगतान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मांडू | मानदेयभुगतान की मांग को लेकर रिजर्व मतदान कर्मियों ने मंगलवार की शाम प्रखंड मुख्यालय मांडू में हंगामा कर दिया। लोगों का नेतृत्व करते हुए मतदान कर्मी जावेद असलम खान ने बताया कि मांडू प्रखंड में चुनाव ड्यूटी संपन्न कराने के लिए करीब 58 लोगों को प्रखंड मुख्यालय में रिजर्व रखा गया था। चुनाव संपन्न होने के बाद हमलोग मानदेय की मांग करने लगे तो बीडीओ जयकुमार राम के द्वारा टाल मटोल की नीति अपनाई गई। कहा गया कि आप सबों का मानदेय चेक के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए एक दो दिनों का समय लगेगा। बीडीओ के इस मंतव्य के बाद लोगों ने प्रखंड मुख्यालय परिसर में जब हंगामा करना शुरू कर दिया तो स्थिति की भांपते हुए बीडीओ ने देर शाम सभी मतदान कर्मियों का मानदेय भुगतान कर दिया। इधर मामले को लेकर बीडीओ जयकुमार राम ने बताया कि कुछ मतदानकर्मी सोमवार की रात क्लस्टर से गायब हो गए थे। इसलिए उनके मानदेय को रोका जा रहा था। मानदेय की मांग करने वालों में प्रभात दास, केसी मिश्रा, विजय शंकर प्रसाद, दीपक पासवान, सुमन कुमार, कमलेश गुप्ता, क्यूम अंसारी समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।